कनेक्सन जोड़ते ही धू धू कर जल जा रहा ट्रांसफार्मर l

खुटहन (जौनपुर)18 फरवरी
दरना ग्राम पंचायत के रामापुर मजरे में दो सप्ताह के भीतर दूसरा ट्रांसफार्मर भी जल जाने से ग्रामीणों को तमाम समस्याएं झेलनी पड़ रही है। वही बोर्ड परीक्षा भी चालू हो गया है जिससे बच्चो की तैयारी मे भी बधाएं आ रही है दूसरा ट्रांसफार्मर कनेक्शन जोड़ते ही धू धू कर जलने लगा। 

गांव में लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने आन लाइन व विद्युत विभाग में पत्र देकर किया। एक सप्ताह बाद मंगलवार को गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर भेजा गया। जिसे खंभे में सेट करने के बाद कनेक्शन जोड़ दिया गया। आपूर्ति आते ही ट्रांसफार्मर धू धू कर जल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत  बिद्दूत विभाग मे फिर से की परन्तु विभाग की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है  विभाग के अधिकारीयों से फोन पर बात  होने पर कोई सटीक जानकारी नहीं दी जा रही है जिससे ग्रामीणों मे रोष है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

UMANG TIMES NEWS

जानकारी न देने से मतदाताओं के छुटे नाम  l