थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मोबाइल पर फेंक आईडी बनाकर कर युवक के द्वारा भेजे जा रहे अश्लील एसएमएस, बीडीओ और आपत्ति जनक फोटो के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
युवती ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि बेसहूपुर गांव निवासी आकाश गुप्ता के द्वारा इंस्टाग्राम ग्राम पर फेंक आईडी बनाकर उसके मोबाइल पर अश्लील विडियो फोटो भेजे जा रहे हैं। जिससे उसे शर्मसार होना पड़ रहा है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

0 टिप्पणियाँ