घर से सिंचाई को गये किसान का शव संदिग्ध हाल में खेत में मिला l


खुटहन ( जौनपुर)नगवां गांव में शनिवार की सुबह घर से खेत की सिंचाई करने गया अधेड़ किसान का शव संदिग्ध हाल में खेत में पड़ा मिला। स्वजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक छानबीन कर शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
गांव निवासी 53 वर्षीय दिनेश शर्मा शनिवार की सुबह घर से लगभग एक किमी दूर चौबाहे बाबा मंदिर के पास अपनी चक में बोई गई फसल की सिंचाई करने गया था। दोपहर में स्वजन उसे भोजन लेकर गये तो आवाज लगाने पर भी वह नहीं बोले। खोजने पर उसका शव खेत के मेड़ के पास पड़ा मिला। शोरगुल सुन तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम हेतु भेज दिया । वही मृतक की पत्नी श्रीमती देवी ने थाने में तहरीर देकर पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

UMANG TIMES NEWS

जानकारी न देने से मतदाताओं के छुटे नाम  l