बारात आने के चार दिनों पूर्व घर से गायब हुई युवती।

खुटहन (जौनपुर)7 मई
थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की बारात आने के चार दिनों पूर्व मंगलवार की रात जिस युवती की शादी होनी थी वह घर से गायब हो गई। सुबह इसकी जानकारी होते ही माता पिता अचंभित रह गये। दोनों शादी का कार्ड हाथ में लिये थाने पहुंच बेटी की बरामदगी के लिए रो रो कर पुलिस से गुहार लगाने लगे। 

गांव निवासी युवती के माता पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की बारात 11 मई को घर आने वाली थी। दिन रात मेहनत करके शादी की तैयारियां की जा रही थी। रात में बेटी घर से गायब हो गई। आरोप लगाया है कि बगल गांव का एक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। गुहार लगाई है कि यदि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर उसे बरामद कर लेती है तो वह लोकलाज से जहां बच जायेगा। वहीं नियत तिथि को बेटी के हाथ पीले कर उसका भविष्य भी बर्बाद होने से बचा लिया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुरिया ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

UMANG TIMES NEWS

बीईओ ने बच्चों को किया सम्मानित।