आरोपी के निशानदेही पर शव तलाशने में जुटी पुलिस
खुटहन (जौनपुर) 7 जनवरी 3 दिन बीत जाने के बाद पति-पत्नी शव का नहीं लगा कोई सुराग पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही है पुलिस के अनुसार बसुपुर नहर के पास हत्या कर शव को शारदा सहायक नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस सेवई नाला,शारदा सहायक दोनों नहरे में जाल डालकर तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। मलूकपुर गांव में रविवार की भोर खेत की सिंचाई करने गए दलित दंपति खेत से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम तक उनको घर न लौटने पर स्वजन परेशान हो गए। पुलिस ने खेत में फावड़ा, साइकिल और चप्पल बरामद किया है। आस पास तलाश के बाद देर रात दर्जनों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। दंपति के लापता होने की खबर लगते ही थाने पर सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान व एसपी सिटी अरविंद वर्मा, एसडीएम राजेश चौरसिया मौके लगतार खोज बीन में लगे है।
गांव निवासी 58 वर्षीय राम चरित्तर वर्षों पूर्व से गांव के ही धर्मवीर सिंह का खेत बंटाई पर जोतते बोते रहे हैं। इस वर्ष खेत में गेहूं की फसल बोए है। जिसकी सिंचाई के लिए वह अपनी 56 वर्षीय पत्नी किस्मत्ती के साथ रविवार की सुबह लगभग 6 बजे खेत में गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजते हुए खेत में गए। वहां उनका कुछ पता न चलने पर अगल बगल के खेतों में भी काफी दूर तक खोजबीन किए। खेत में राम चरित्तर का चप्पल फावड़ा और साइकिल खड़ी मिली। किंतु उन दोनों का कहीं पता नहीं चला। दंपति के अचानक गायब हो जाने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। घटना के तीसरे दिन गायब दंपति की अकबरपुर के निवासी कमलेश सिंह को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जेल भेज दिया। पुलिस की टीम व एसडीआरएफ की टीम लगातार जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया कि अभी पुलिस शव की बरामदगी करने में जुटी हुई है। सुरक्षा हेतु सर्किल के तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ साथ एक प्लाटून पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। शव की तलाश के लिए नहर में रेस्किव आपरेशन शुरू कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ