खुटहन (जौनपुर) 29 दिसम्बर फैमिली मीना बाजार के प्रो राना यादव (बीडीसी) अपने पैतृक गांव शहाबुद्दीनपुर में असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव के हाथों कंबल का वितरण किया गया। श्री यादव ने कहा फैमिली मीना बाजार के प्रो राना यादव (बीडीसी) ने हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय, समय पर जनता की मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।
श्री यादव (बीडीसी) ने हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करते रहते है मानव की सेवा करना परमधर्म है। इस अवसर पर 500 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोग कंबल दिया गया। इस मौके पर धर्मदेव यादव,मेवालाल,धीरज यादव, पिंकू, गोरे, विकास, जीपी मास्टर, राजेंद्र, चरनरा देवी, सीमा, लालचंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ