दबंग मनबढो ने बागवानी की भूमि से पेड़ उखाड़ पीलर ढहाया।

मना करने गए ग्राम प्रधान को दौड़ाया

खुटहन (जौनपुर)7 सितंबर
इमामपुर गांव में बागवानी की सरकारी भूमि के सीमा की पैमाइश के बाद लगाए गए पीलर और उसके भीतर लगाए गए दर्जनों बृक्षो को गांव के ही आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ो ने ढहा कर पौधे उखाड़ दिए। मना करने पहुंचे ग्राम प्रधान तो उन्हें भी लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। प्रधान ने सात नामजद आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

ग्राम प्रधान संतलाल सोनी का आरोप है कि लगभग डेढ़ माह पूर्व उक्त लगभग 5 विश्वा भूमि की पैमाइस के बाद नायब तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में चारों तरफ सीमा पर आरसीसी का पीलर लगा दिया गया था। उसमें दर्जनों बृक्ष की रोपाई भी करा दी गई। नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार ने भी पौधरोपण किया था। उस पौधे पर उनके नाम का बोर्ड भी लगाया गया है।आरोप है कि शनिवार को गांव के ही सात लोग एकजुट होकर पीलर ढहाने लगे। उसमें लगे कई वृक्ष भी उखाड़ कर फेंक दिए। आरोप है कि मना करने पर  मनबढ़ो ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

UMANG TIMES NEWS

 खुटहन मे क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की मासिक बैठक संपन्न l