खुटहन (जौनपुर) मंगलवार को पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में चोरी का सामना बेचने जा रहे दो युवकों को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया जिनकी पहचान मुन्नी लाल रजक ग्राम राउतपुर व शेषमनी रजक निवासी मेंढ़ा के रूप में हुई दोनों को आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया
थानाध्यक्ष राम आश्रय राय ने बताया कि गत शनिवार को रामनगर गांव निवासी सुलेखा पत्नी रोहित विश्वकर्मा द्वारा पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई जिसमें पीड़िता द्वारा बताया गया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां मैयत में गयी थी उसी दिन घर के कमरे में रखी अटैची से सोने का हार नथिया टिकुली पायजेब करधन गायब था
पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज निकाला गया तो चोर की पहचान हो गई तभी से उनकी तलाश थी

0 टिप्पणियाँ