गांधी जी आचरण आधारित शिक्षा पर जोर देते थे : डॉ.आरसी पांडेय।

गांधी जी आचरण आधारित शिक्षा पर जोर देते थे : डॉ.आरसी पांडेय।

खुटहन। क्षेत्र के पं.दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रूस्तमपुर में बुधवार को गांधी जयंती मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि डॉ.आरसी पांडेय ने गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि व द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ.आरसी पांडेय ने कहा की गांधी जी राजनीति में आचरण की शुद्धता पर जोर देते थे। उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा व प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने आचरण आधारित शिक्षा, नैतिकता व शांति पर बल दिया। प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने कहा कि गांधी अंतिम जन का विकास चाहते थे। इस अवसर पर अजीत यादव, आदित्य तिवारी व हीरालाल गौतम मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

UMANG TIMES NEWS

मोबाइल छीन कर भाग जाने के तीन नाबालिग आरोपित गिरफ्तार।